NDRF Full Form in Hindi,Selection,History
दोस्तों आप में से कई लोग ऐसे होंगे जिनके मन में NDRF क्या होता है (What is NDRF), NDRF का फूल फॉर्म क्या होता है (NDRF Full Form in Hindi), NDRF के फायदे क्या हैं (Advantage of NDRF) ,NDRF की आवश्यकता क्यों है (Why is NDRF necessary), NDRF की स्थापना कब हुई (When was NDRF established in Hindi? Required) जैसे सवाल उत्पन्न होते हैं और अगर आप भी NDRF से जुड़े इन सवालों के जवाब ढूंढ रहे हैं तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।
NDRF का पूरा मतलब क्या है? What is the Full Form of NDRF in Hindi?
अगर NDRF की फूल फॉर्म की बात की जाए तो वो होता है “नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स” (National Disaster Response Force) और हिंदी में इसे “राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल” कहा जाता हैं।
NDRF क्या है? What is NDRF in Hindi?
1990 और उसके बाद के दशक के दौरान पूरी दुनिया में यह चर्चा हो रही थी कि अगर कोई आपदा आ जाए तो उसका कैसे किया जाए। सन 1994 में दुनिया के कुछ प्रभावशाली लोगों द्वारा योकोहामा रणनीति योजना बनाई गई और फिर 2005 में ह्योगो फ्रेमवर्क फॉर एक्शन के रूप में इसे यूएन ( यूनाइटेड नेशन) द्वारा पारित किया गया।
इसी दौरान भारत को 1999 में आए उड़ीसा सुपर साइक्लोन, 2001 में आए गुजरात भूकंप 2004 में हिंद महासागर में आई सुनामी जैसी गंभीर प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ा। इन्हीं सभी प्राकृतिक आपदाओं को देखते हुए भारत ने यह महसूस किया कि उसे अब एक आपदा प्रबंधन योजना बनाने की आवश्यकता है जिससे कि इन बड़ी-बड़ी प्राकृतिक आपदाओं का सामना किया जा सके।
फिर कुछ ही समय बाद भारत ने 26 दिसंबर 2005 को आपदा प्रबंधन अधिनियम को पूरे देश में लागू किया और आपदा प्रबंधन से जोड़ी नीतियां, योजना और दिशानिर्देशों को बनाने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) का गठन किया गया।
वर्तमान समय में एन डी आर ए (NDRF) के अंतर्गत कुल 12 बटालियन मौजूद है। मौजूदा बटालियन में आइटीबीपी और एसएसबी के दो- दो और सीआरपीएफ और बीएसएफ के तीन-तीन सदस्य मौजूद। कई तरह के विशेषज्ञ को मिलाकर एक पूरी बटालियन को तैयार किया जाता है जैसे, इंजीनियर ,इलेक्ट्रिशियन, टेक्नीशियन, डॉक्टर, पैरामेडिक्स और डॉग स्क्वाड।
NDRF की स्थापना कब हुई? When was NDRF established in Hindi?
सन 2006 में कुल आठ बटालियन के साथ एनडीआरएफ (NDRF) का गठन किया गया था। वर्तमान समय में पूरे भारत में एनडीआरएफ (NDRF) के रूप में 12 बटालियन मौजूद है। एक पूरी बटालियन में 1149 जवान होते हैं।
शुरू शुरू में एनडीआरएफ (NDRF) के जवानों को कानून व्यवस्था तो बनाए रखने के लिए तैनात किया गया लेकिन फिर कुछ समय बाद 25 अक्टूबर 2007 को प्रधानमंत्री के साथ एनडीएमए (NDMA) में की एक बैठक हुई जिसमें यह निर्णय लिया गया है कि एनडीआरएफ (NDRF) को एक समर्पित बल बनाया जाएगा ।
14 फरवरी 2008 को एनडीआरएफ (NDRF) से जुड़े नियमों की एक पूरी अधिसूचना को जारी कर दिया गया जिसके बाद एनडीआरएफ (NDRF) को प्रतिक्रिया संबंधी कर्तव्यों को पूरा करने के लिए एक समर्पित बल के रूप में मान्यता दे दी गई।
NDRF की भर्ती प्रक्रिया (Selection Process of NDRF):
इंडिया रेस में किसी भी प्रकार की कोई सीधी भर्ती नहीं होती। इसमें केवल अर्ध सैनिक बलों के लोगों को डेपुटेशन के अंतर्गत अलग-अलग जगहों पर तैनात किया जाता है। एनडीआरएफ (NDRF) के अंतर्गत वर्तमान समय में अर्धसैनिक बल की जो बटालियन तैनात है वह इस प्रकार है:
- सीमा सुरक्षा बल (BSF): 3 बटालियन
- केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF): 3 बटालियन
- केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF): 2 बटालियन
- इंडो-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP): 2 बटालियन
- शस्त्र सीमा बल (SSB): 2 बटालियन
NDRF बटालियन के स्थान (Location of NDRF Batalion):
1. Bn NDRF, Guwahati, Assam – BSF
2. Bn NDRF, Kolkata, West Bengal – BSF
3. Bn NDRF, Mundali, Odisha – CISF
4. Bn NDRF, Arakkonam, Tamil Nadu – CISF
5. Bn NDRF, Pune, Maharashtra – CRPF
6. Bn NDRF, Gandhinagar, Gujarat – CRPF
7. Bn NDRF, Ghaziabad, Uttar Pradesh – ITBP
8. Bn NDRF, Bhatinda, Punjab – ITBP
9. Bn NDRF, Patna, Bihar – BSF
10. Bn NDRF, Vijayawada, Andhra Pradesh – CRPF
11. Bn NDRF, Varanasi, Uttar Pradesh – SSB
12. Bn NDRF, Itanagar, Arunachal Pradesh – SSB
दोस्तों आशा करता हूं NDRF Full Form in Hindi से जुड़ी यह जानकारी आप लोगों को पसंद आई होगी अगर ये पोस्ट आपको अच्छा लगे तो इसे अपने दोस्तों को शेयर और कमेन्ट जरूर करें और अगर आपके पास कोई सुझाव हैं तो हमें जरूर कमेन्ट सेक्शन में लिखकर बताएं। अगर आप भी किसी फूल फॉर्म के बारे में जानना चाहते हैं तो हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताएं।
Other Related Full Forms in Hindi:
Link: